संयुक्त भवन कार्यालय में रोगी कल्याण समिति की बैठक का आयोजन:

--Advertisement--

Image

कांगड़ा, राजीव जसवाल

आज संयुक्त भवन कार्यालय कांगड़ा में रोगी कल्याण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता एसडीम कांगड़ा द्वारा की गई।

बैठक में रोगी कल्याण समिति के लिए 8,518000 का कुल बजट दिया गया है। जिसका उपयोग सिविल हॉस्पिटल कांगड़ा में जांच के विभिन्न उपकरण खरीदने, साफ सफाई के लिए किया जाएगा। सिविल हस्पताल कांगड़ा में सीटी स्कैन मशीन की सुविधा जल्द से जल्द लाने के विषय पर भी चर्चा की गई।

एसडीम कांगड़ा ने यह जानकारी दी कि सिविल हॉस्पिटल कांगड़ा में रेडियोलॉजिस्ट और बाल विशेषज्ञ के पदों को जल्दी से जल्दी भरने की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। जिसके लिए संबंधित विभाग को इसे जल्दी पूरा करने के लिए कहा जाएगा।

एसडीम कांगड़ा ने इस बैठक में कहा कि कांगड़ा सिविल हॉस्पिटल को बेहतर सुविधाओं से परिपूर्ण किया जाए साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए इसके लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे, ताकि यहां आने वाले मरीजों को अच्छी सुविधाओं का लाभ मिल सके।

इस बैठक में अस्पताल के अंतर्गत आने वाली दुकानों का किराया 10% बढ़ाने तथा रोगी कल्याण समिति के वर्कर का भत्ता 10% बढ़ाने के विषयों पर भी विचार किया गया।

इस बैठक में एसडीम कांगड़ा सहित बीएमओ तियारा, एस एम ओ कांगड़ा, अध्यक्ष व्यापार मंडल कांगड़ा तथा अध्यक्ष नगर परिषद मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...