शौच जाने के लिए उठी महिला ताे खुला मिला घर का मेन दरवाजा, लाइट जलाते ही उड़े परिवार के हाेश

--Advertisement--

नालागढ़ – रजनीश ठाकुर 

सोलन जिला के नालागढ़ उपमंडल की भाटियां पंचायत के सनेड़ गांव में चोरी की वारदात सामने आई है।

यहं चोरों ने एक घर की खिड़की की ग्रिल तोड़कर वकरीब 10 तोले सोने के गहने और 30 हजार रुपए नकद पर हाथ साफ कर दिया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जिस समय चोरी हुई, उस वक्त घर के सभी सदस्य अंदर ही सो रहे थे।

जानकारी के अनुसार सनेड़ गांव निवासी जगतार सिंह अपनी पत्नी और बेटे के साथ रोज की तरह वीरवार रात करीब 11 बजे सो गए थे। शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे जगतार सिंह की पत्नी शौच जाने के लिए उठी ताे उसने घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ पाया।

उसने जब जगतार सिंह से पूछा कि क्या दरवाजा खुला छोड़ दिया था ताे इस पर जगतार सिंह काे शक हुआ, क्याेंकि परिवार दरवाजा बंद करके साेया था।

इसके बाद घर की बत्तियां जलाई गईं तो पूरा मंजर देखकर परिवार दंग रह गया। सभी कमरों में सामान बिखरा पड़ा था और एक खिड़की की ग्रिल पूरी तरह टूटी हुई थी।

इससे यह साफ हो गया कि चोर खिड़की के रास्ते घर में दाखिल हुए और अंदर रखी पेटियों व अलमारी के ताले तोड़कर नकदी और गहनों को लेकर चुपचाप फरार हो गए।

घटना की सूचना तुरंत नालागढ़ पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सभी जरूरी साक्ष्य जुटाए।

एएसपी अशोक वर्मा के बोल 

एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही चोरी की इस वारदात में शामिल आराेपियाें काे पकड़ लिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...