विदेश भेजने के नाम पर की लाखों की ठगी, पीड़ित हुआ मानसिक रूप से बीमार

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा 

उपमंडल अम्ब में एक व्यक्ति से विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी और मानसिक प्रताड़ना का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

पीड़ित मनोज कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी देवनगर, गगरेट ने पंजाब व ऊना सहित दो क्षेत्र के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़ित मनोज कुमार ने पुलिस अधीक्षक ऊना को सौंपी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी विशाल ने उसे विदेश भेजने के नाम पर संपर्क किया और अम्ब स्थित दफ्तर में बुलाकर बताया कि वह अपने साथी अनिल कुमार के साथ मिलकर विदेश में नौकरी लगवाने का काम करता है।

आरोपियों ने मनोज से कुल मिलाकर 3 लाख रुपए से अधिक की राशि वसूली। पहले 1.60 लाख रुपए पर इकरारनामा किया गया, जिसमें कहा गया कि यदि विदेश नहीं भेजा गया तो रकम लौटाई जाएगी।

बाद में और पैसे मांगे गए तथा एक फर्जी एयर टिकट व वीजा दिया गया। जब पीड़ित ने एयरलाइन से टिकट की जांच की तो पता चला कि वह फर्जी है।

मनोज कुमार ने आरोप लगाया कि जब उसने बार-बार संपर्क किया और पैसे वापस मांगे तो आरोपी उसे धमकाने लगे और कहने लगे कि ‘जो करना है कर लो, हमारे ऊपर तक संबंध हैं।

पीड़ित ने बताया कि वह कर्ज लेकर पैसे दे चुका है और अब स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि वह मानसिक रूप से बीमार हो चुका है और इलाज करवा रहा है।

उसने यहां तक कहा कि कई बार आत्महत्या का विचार भी मन में आता है। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने, उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और ठगे गए पैसे वापस दिलवाने की मांग की है।

थाना प्रभारी अम्ब अनिल उपाध्याय के बोल 

थाना प्रभारी अम्ब अनिल उपाध्याय ने बताया कि शिकायत मिलने पर पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बनती धाराओं में मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...