शिमला में राज्यपाल ने फहराया तिरंगा, पर्यटन विभाग की झांकी को प्रथम पुरस्कार

--Advertisement--

Image

शिमला, 26 जनवरी – नितिश पठानियां

हिमाचल में गणतंत्र दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम शिमला के रिज मैदान पर मनाया गया। 11 बजे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने रिज मैदान पहुंचकर झंडा फहराया। उनके साथ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद रहे।

राज्य स्तरीय परेड में 25 टुकड़ियां शामिल हुई। जिनमें जम्मू कश्मीर पुलिस, उत्तराखंड पुलिस, सेना के जवान, सेवानिवृत्त जवान, हिमाचल पुलिस, स्थानीय पुलिस, महिला पुलिस, पोस्ट ऑफिस जवान, NSS, NCC, स्काउट एंड गाइड के छात्र शामिल हुए।

राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में हिम ऊर्जा, बागवानी विभाग, कृषि, पर्यटन विभाग, पुलिस विभाग, पशुपालन विभाग, उद्योग विभाग, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, शिक्षा विभाग, नगर निगम शिमला, परिवहन विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, वन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग की झांकियां मुख्य आकर्षण रही।

इसके अलावा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुई, जिसमें जम्मू कश्मीर व उत्तराखंड के कलाकारों ने भी प्रस्तुतियां दी।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देशवासियों व प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि संविधान को बने 74 वर्ष पूरे हुए है। पूरा राष्ट्र बड़ी खुशी हर्षोल्लास से गणतंत्र दिवस मना रहा है। वहीं गणतंत्र दिवस पर पुलिस पदक व पद्मश्री जीतने वालों को मुख्यमंत्री ने बधाई दी।

ये रहे उपस्थित

पर्यटन विभाग की झांकी को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया। कार्यक्रम में सीपीएस मोहन लाल ब्राक्टा, प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, विधायक हरीश जनारथा, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, डीजीपी संजय कुंडू सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...