पांगी में सफेद चादर पर गणतंत्र दिवस समारोह, आवासीय आयुक्त ने ली परेड की सलामी

--Advertisement--

Image

पांगी, 26 जनवरी – भूषण गुरुंग

आवासीय आयुक्त अजय कुमार यादव की अध्यक्षता में वीरवार को  उपमंडल पांगी के मुख्यालय किलाड़ में 74वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

आवासीय आयुक्त ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमें उन स्वतंत्रता सेनानियों की भूमिका को हमेशा याद रखना चाहिए जिन्होंने देश को स्वतंत्र कराने में अहम भूमिका निभाई थी।

उन्होंने कहा कि संविधान ने हमें कुछ अधिकार दिए है लेकिन हमारा कर्तव्य भी है कि देश की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहें। उन्होंने इस दौरान देश की सेनाओं का भी धन्यवाद किया जो देश की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं।

समारोह में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के छात्र-छात्राओं, महिला मंडल कवास, महिला मंडल झलवास की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं तथा महिला मंडलों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान एसडीएम पांगी रजनीश शर्मा, तहसीलदार पांगी साजन बग्गा, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग हरी प्रकाश भारद्वाज सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...