शिमला के रिज मैदान में हरियाणा के टूरिस्ट का हुड़दंग, टैक्सी चालक से भिड़े, देखे हाथापाई की वीडियो

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में टूरिस्ट के हुड़दंग के मामले लगातार सामने आते रहते हैं। शिमला में बीते दिनों से ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। अब ताजा मामला सामने आया है, जहां पर शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर शनिवार सुबह-सुबह हरियाणा के युवकों का हुड़दंग देखने को मिला।

हरियाणा से शिमला घूमने आए कुछ युवकों ने रिज पर टैक्सी का काम करने वाले व्यक्ति के साथ गाली ग्लौज की। यहां पर नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। बाद में किसी तरह मामले को शांत किया गया। रिज मैदान पर टैक्सी का काम करने वाले व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने युवकों को पूछा था कि क्या टैक्सी चाहिए, लेकिन जवाब में युवकों ने गालीगलौज शुरू कर दी।

उन्होंने बताया कि युवकों ने उनके साथ हाथा पाई भी की। इस दौरान रिज पर अन्य टैक्सी चालकों और फोटोग्राफरों ने बीच बचाव किया और युवकों को एक तरफ खेदड़ा दिया। घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें युवक और टैक्सी चालकों में खींचतान हो रही है। इस दौरान जोर जोर से चिलाते हुए भी कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...