शाहपुर: सास, साली और तांत्रिक से परेशान होकर व्यक्ति ने ज़हर खाकर की इहलीला समाप्त

--Advertisement--

मौत से पहले ओंकार वीडियो में बता रहा है कि वह सास, साली और तांत्रिक से बहुत परेशान है। वे लगातार उसे धमकाते हैं और परेशान करते हैं।

शाहपुर – नितिश पठानियां

पुलिस थाना शाहपुर के सिहोलपुरी गांव में ससुराल आए व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। व्यक्ति की पहचान ओंकार चंद निवासी पंचायत हाड़ा वार्ड नंबर छह के रूप में हुई है।

ओंकार ने आत्महत्या से पहले वीडियो बनाया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ओंकार चंद ने सिहोलपुरी में ससुराल में जहरीला पदार्थ खाया। इसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई।

रिश्तेदार उसे सिविल अस्पताल शाहपुर ले गए। डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए उसे कॉलेज टांडा मेडिकल रेफर कर दिया। टांडा में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है की ओंकार की 15 साल पहले शादी हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं और पत्नी काफी दिनों से मायके में रह रही थी। मौत से पहले ओंकार वीडियो में बता रहा है कि वह सास, साली और तांत्रिक से बहुत परेशान है। वे लगातार उसे धमकाते हैं और परेशान करते हैं।

अब मौत के सिवा उसके पास कोई चारा नहीं है। उसके बच्चों को भी बर्बाद कर दिया है। इसलिए उसने ससुराल आकर खुदकुशी करने का निर्णय लिया है। उसकी मौत के सिर्फ ये तीन लोग जिम्मेदार हैं।

एसएचओ शाहपुर के बोल

एसएचओ शाहपुर कुलदीप सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...