शाहपुर: राहत कोष हेतु एक्स सर्विसमेन लीग ने भेंट किया 1.50 लाख का चेक

--Advertisement--

एक्स सर्विसमेन प्रतिनिधिमंडल मिला शाहपुर विधायक से, सैनिक कल्याण पर हुई चर्चा, सैनिकों की समस्याओं के समाधान को सरकार संवेदनशील : केवल सिंह पठानियां

शाहपुर – नितिश पठानियां 

रैत में इंडियन एक्स सर्विसमेन लीग हिमाचल प्रदेश (धर्मशाला) का एक प्रतिनिधिमंडल शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया से विभिन्न मांगों को लेकर मिला।

पठानियां ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार सैनिकों एवं शहीद परिवारों के प्रति अत्यंत संवेदनशील है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार देश की पहली ऐसी सरकार है जिसने ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए सुबेदार (मेजर) पवन के परिवार को 30 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की है, जबकि भारत सरकार की ओर से अभी तक किसी प्रकार की आर्थिक मदद नहीं मिली है।

उन्होंने बताया कि शाहपुर में शीघ्र ही एक भव्य शहीद स्मारक का निर्माण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त ईसीएचएस व कैंटीन की स्थापना भी की जाएगी। उन्होंने अवगत कराया कि हाल ही में वे देश के माननीय रक्षा मंत्री से मिले हैं और उन्होंने सैनिकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों के समाधान का आश्वासन दिया है।

उपमुख्य सचेतक ने एक्स सर्विसमेन को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को प्रदेश सरकार के समक्ष रखा जाएगा। इस अवसर पर लीग के सदस्यों ने मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 1.50 लाख रुपये का चेक भेंट किया।

ये रहे उपस्तिथ

कार्यक्रम में लीग के अध्यक्ष सेवा निवृत कर्नल वाई.एस. राणा, सेवानिवृत कर्नल आर.पी. गुलेरिया, टी.सी. ठाकुर, कैप्टन बिहारी लाल, सूबेदार रमेश चंद सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...