शाहपुर: मांगों को लेकर पूर्व सैनिकों ने किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

--Advertisement--

शाहपुर – कोहली

पूर्व सैनिक संगठन शाहपुर की ओर से सोमवार को अपनी मांगों को लेकर सोमवार को रोष रैली का आयोजन किया गया। ये रोष रैली आर्मी कैंटीन शाहपुर से शुरू हुई और एसडीएम कार्यालय शाहपुर में पहुंचकर पूर्व सैनिकों ने एसडीएम शाहपुर करतार चंद को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने जमकर नारेबाजी भी की।

इस मौके पर मुख्य रूप से संगठन के सचिव रतन चंद ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे देश भर में जगह-जगह आज पूर्व सैनिकों ने लंबे समय से मांगे पूरी न होने पर एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है।

उन्होंने कहा कि आज उनकी ओर से जेसीओ जवान की वेतन विसंगतियां, विधवा पेंशन और अन्य मुद्दों पर रैली निकाली गई। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का न खाऊंगा और न खाने दूंगा का दावा हवा होता हुआ नजर आ रहा है। आज सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार आर्मी में ही देखने को मिला है। ये कैग रिपोर्ट में भी सामने आ चुका है। इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए।

आज आर्मी जवानों के साथ सरेआम भेदभाव हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो उनका ये विरोध प्रदर्शन लंबा चलेगा।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर पूर्व सैनिक सुरेंद्र पटियाल, जन्मेज सिंह, शमशेर सिंह राणा, राजेंद्र सिंह, प्यार चंद शर्मा, कुलभूषण सिंह सहित कई अन्य पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...