शाहपुर पहुंचे मुख्यमंत्री, बोले- शाहपुर की जल्द ही बदलने बाली है तस्वीर

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर पर गए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बुधवार को शाहपुर स्थित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। वहां उनका स्वागत विधायक केवल सिंह पठानिया की अगुआई में सैंकड़ों कार्यकर्ता की ओर से किया गया।

इस दौरान विधायक केवल सिंह पठानिया ने उनके साथ शाहपुर के कई मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने विधायक केवल सिंह पठानिया की माता विद्या देवी से मिले और उनका आशीर्वाद भी लिया।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि विधायक केवल सिंह पठानिया एक जुझारू नेता हैं। ओर शाहपुर की तसवीर जल्द ही बदलने बाली है।पठानिया शाहपुर और प्रदेश के जनहित मुद्दों को लेकर एक्टिव रहते हैं। पठानिया के साथ मिलकर शाहपुर को मॉडल विधानसभा के रूप में विकसित किया जाएगा। उसके लिए अभी से प्रयास आरंभ कर दिए हैं।

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह राणा ने मुख्यमंत्री को शाहपुर दौरे का निमंत्रण दिया। जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार करते हुए कहा कि वे शीघ्र ही शाहपुर का दौरा करेंगे।

इस अवसर पर कांग्रेस के सभी मोर्चों के कार्यकर्ता, महिला विंग आदि के अध्यक्ष सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता व आमजन मौजूद थे। हालांकि भारी बारिश होने के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ तथा भारी संख्या में यहां पहुंच कर इन्होंने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...