शाहपुर: धारकंडी क्षेत्र में जनता की अनदेखी प्रदेश सरकार को पड़ेगी भारी- केवल सिंह पठानियां

--Advertisement--

Image

शाहपुर- नितिश पठानियां

विधानसभा शाहपुर के धार कंडी क्षेत्र के करेरी ,पलोथा,रावा की पंचायतो के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में स्थानीय कांग्रेस नेता प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने करेरी पहुँचने पर मुख्यातिथि केवल सिंह पठानिया का जोरदार स्वागत किया।और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनता की समस्याओं को स्थानीय कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया के समक्ष उठाया।

जनता का कहना है कि 12जुलाई 2021 को हुई भारी बारिश होने के कारण करेरी ,घेरा, सुखुघाट की सड़के क्षति ग्रहत होने पर आज भी जनता को आने जाने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कई बार लोकनिर्माण बिभाग के अधिकारियों के समक्ष सड़क को बनाने की गुहार लगाई लेकिन आज सुनाई नही हुई।

खडीबेहि में 12जुलाई 2021 भारी बारिश होने से लोगों के घर क्षति ग्रस्त हो चुके थे उनको आज तक प्रभावित लोगो को मुआबजा नही मिला है।स्थानीय जनता ने पानी न आने पर रोष जताया।

कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। पठानिया ने कहा कि शाहपुर के धारकंडी क्षेत्र की जनता की अनदेखी प्रदेश की सरकार को भारी पड़ेगी। बड़े दुःख की बात है कि 12जुलाई 2021 भारी बारिश को हुए एक साल होने को आया लेकिन आज तक प्रदेश सरकार और लोकनिर्माण बिभाग करेरी,फ्लोथा, सुखुघाट, रावा की जनता को सड़क,पानी की सुबिधा नही दे पाई है।

पठानिया ने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ सत्ता को हथियाने के लिए जनता के साथ धोखा करके वोट लेती है। और सत्ता हासिल करने के बाद जनता को भूल कर जनविरोधी नीतियों को जनता में थोपना शुरू करती है।

पठानिया ने कहा कि आज तक खडीबेहि में लोगो के घर भारी बारिश होने से घरों को भारी नुकसान हुआ था लेकिन। दुर्भाग्य की बात है कि इन प्रभावित लोगों को आज तक मुआबजा नही मिल पाया है। इन सभी समस्याओं को प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष रखा जाएगाा। जिससे जल्द से जल्द धारकंडी क्षेत्र की जनता की इन समस्याओं को दूर किया जाए ।

पठानिया ने कहा कि अगर बक्त रहते प्रदेश सरकार ने धार कंडी क्षेत्र की जनता को सड़क ,पानी,की सुबिधा सुचारू रूप से बहाल नही की तो कांग्रेस पार्टी सड़को में उतरने पर गुरेज नही करेगी।

इस अबसर सुरजीत राणा ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष,जिला परिषद सदस्य रितिका शर्मा,उप प्रधान करतार चन्द,दुर्गा दास, संसार चन्द,पूर्व उप प्रधान ओम प्रकाश, सुमना देवी पंचायत समिति सदस्य,मनोज कुमार पंचायत समिति आदि गणमान्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली में मंडी जिला के 399 युवा अभ्यर्थी हुए शामिल

हिमखबर डेस्क  सेना भर्ती कार्यालय मंडी की वर्ष 2025-26 की...

भाजपा की विरासत से बिगड़ी प्रदेश की आर्थिक हालत, झूठ फैला रहे जयराम: विनय कुमार

हिमखबर डेस्क  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री...