बिलासपुर में 56 स्कूली छात्र कोरोना पॉजिटिव

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की तो अबतक 88 लोग विभिन्न देशों से बिलासपुर पहुंच चुके हैं जिनमें से 61 लोगों की कोविड रिपोर्ट नेगटिव आई है और अन्य 27 लोगों का जल्द ही रेपिड एंटीजेन टेस्ट किया जाएगा.

इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में कोरोना के घटते मामलों को प्रदेश सरकार ने 27 सितम्बर से छात्रों के लिए स्कूल खोल दिये थे जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूलों में जाकर लगातार छात्रों व अध्यापकों का कोविड टेस्ट कर रही है जिसके मद्देनजर बिलासपुर जिला में अबतक 5,183 स्कूली छात्रों का कोविड टेस्ट किया जा चुका है जिसमें से 56 स्कूली छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.

इस बात की बिलासपुर के जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर परविंदर सिंह ने कहा कि राजकीय हाई स्कूल देलग में सबसे अधिक 23 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिनमें से 05 छात्रों का आरटीपीसीआर टेस्ट करवाकर आईजीएमसी शिमला भेजा गया है। जहां से यह सैंपल नेशनल सेंटर फ़ॉर डिजीज कंट्रोल दिल्ली जाएंगे और वहां से यह पता चल पाएगा कि इन छात्रों में कोरोना का कौन सा वेरिएंट पाया गया है.

साथ ही डॉक्टर परविंदर ने बताया कि 88 लोग विदेशों से बिलासपुर जिला में पहुंचे हैं जिनकी पूरी रिपोर्ट उनके पास उपलब्ध है और इनमें से 61 लोगों की कोविड रिपोर्ट नेगटिव आयी है और बाकी शेष बचे 27 लोगों के भी जल्द टेस्ट कर लिए जाएंगे.

साथ ही उन्होंने बताया कि अभीतक ओमीक्रोन का कोई भी मामला बिलासपुर में नहीं आया है जो कि बिलासपुर की जनता के लिए एक सुखद खबर है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...