शाहपुर: दुरगेला के नक्श जस्वाल राष्ट्रीय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए चयनित

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

धर्मशाला जिला कांगड़ा में U-14 छात्र व छात्रा वर्ग की राज्य स्तरीय कुराश, चैस व एपलैटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दुरगेला के 07 छात्र व 04 छात्रा खिलाडियों ने भी कुराश खेल में भाग लिया।

कांगडा जिला कुराश खेल में अंकों के आधार पर तीसरे स्थान पर रहा। कांगड़ा के पांच छात्र खिलाडियों ने एक स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक जीते। नक्श दुखोला ने 30 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक, 35 किलोग्राम भार वर्ग में आदर्श ने रजत पदक, 45 किलोग्राम भार वर्ग में अनिरूध ने कांस्य पदक, 55 किलोग्राम भार वर्ग में आक्रसित ने रजत पदक व आरव पठानियाँ ने 55 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता।

दुरगेला स्कूल के नक्श जसवाल कक्षा आठवीं के छात्र का चयन राष्ट्रीय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ। दुरगेला स्कूल के छात्रों द्वारा अच्छे प्रदर्शन व उपलब्धि के लिए प्रधानाचार्य विरेन्द्र गुलेरिया समस्त शिक्षकों तथा गैर शिक्ष‌कों ने प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा व कोच राजेश कुमार, पी.ई.टी रवि कांत व सभी खिलाडी छात्रों का स्कूल में भव्य स्वागत किया व शुभकामनाएँ दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...