एसडीएम ने की उपभोक्ताओं से अपील, गोदान परिसर में अनावश्यक भीड़ और अनुशासनहीनता के कारण व्यवस्था हो रही प्रभावित
शाहपुर – नितिश पठानियां
उपमंडल शाहपुर क्षेत्र में गैस गोदाम पर लगातार भीड़ एवं अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने के कारण घरेलू गैस सिलेंडरों के सुचारु वितरण में बाधा आ रही है।
इससे उपभोक्ताओं को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए लोग गोदाम में न आए, लोगों को गैस वितरण व्यवस्था बुकिंग और निर्धारित रूट के अनुसार की जा रही है।

एसडीएम गणेश ठाकुर के बोल
यह अपील शाहपुर के एसडीएम गणेश ठाकुर ने उपभोक्ताओं से की है। उन्होंने कहा कि गोदाम परिसर में अनावश्यक भीड़ और अनुशासनहीनता के कारण व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
उन्होंने सभी गैस उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे गोदाम परिसर में भीड़ या अशांति न फैलाएं और अपनी बारी का धैर्यपूर्वक इंतजार करें।
उपभोक्ता केवल अपनी बुकिंग के अनुसार ही गैस सिलेंडर प्राप्त करें, जिससे वितरण प्रक्रिया सुचारु बनी रहे।
एसडीएम ने स्पष्ट किया है कि यदि उपभोक्ता सहयोग करते हैं तो गैस आपूर्ति व्यवस्था को बिना किसी विलंब के बेहतर तरीके से संचालित किया जा सकता है।
प्रशासन ने कहा कि अनुशासन और सहयोग से ही सभी उपभोक्ताओं को समय पर सुविधा उपलब्ध करवाई जा सकती है।
कल इन गांवों में आएगी गैस की गाड़ी
उपमंडल शाहपुर ने बताया कि घरेलू गैस की नियमित आपूर्ति घर-द्वार व्यवस्था के तहत निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार की जा रही है। उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल को बाड़ा, भरोल, डबाई सोलधा, नरेड़, रेहलू, दरगेला और पलवाला में घरेलू गैस का वितरण किया जाएगा।

