शास्त्री की बैचवाइज भर्ती के साक्षात्कार 17-18 को

--Advertisement--

हमीरपुर 07 नवंबर – हिमखबर डेस्क

प्रारंभिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जिलों में शास्त्री अध्यापकों के कुल 193 पदों पर बैचवाइज भर्ती के लिए पात्र जिला हमीरपुर के उम्मीदवारों के साक्षात्कार 17 और 18 नवंबर को प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर में लिए जाएंगे।

प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि जिला हमीरपुर के विभिन्न रोजगार कार्यालयों से प्राप्त सूची के अनुसार सभी पात्र उम्मीदवारों को कॉल लेटर भेज दिए गए हैं। अगर किसी पात्र उम्मीदवार को कॉल लेटर नहीं मिला है तथा उसका नाम जिला के किसी भी रोजगार कार्यालय में दर्ज है तो वह भी साक्षात्कार मंे भाग ले सकता है।

बैचवाइज भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर की वेबसाइट DDEEHMR.ORG.IN डीडीईईएचएमआर.ओआरजी.इन पर उपलब्ध करवा दी गई है।

अधिक जानकारी के लिए उपनिदेशक कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222749 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...