शारीरिक रूप से अक्षम ध्रुव शर्मा का खो-खो प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयन

--Advertisement--

शारीरिक रूप से अक्षम ध्रुव शर्मा का खो-खो प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयन

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

संगड़ाह के सीनियर सेकेंडरी स्कूल रजाना के 12वीं कक्षा के छात्र ध्रुव शर्मा का खो-खो खेल में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। ध्रुव गांव माईना का निवासी है जोकि शारीरिक रूप से अक्षम है। ध्रुव शर्मा संगड़ाह जॉन से इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए चयनित होने वाला एकमात्र विद्यार्थी हैं।

ध्रुव की यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम और अदम्य साहस को दर्शाती है। ध्रुव ने शारीरिक अक्षमता होने के बावजूद भी कभी हार नहीं मानी और हमेशा आगे बढ़ते रहे। राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन जिला सिरमौर के तारूवाला में होगा।

कार्यवाहक प्रधानाचार्य राजिन्द्र कुमार के बोल

स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य राजिन्द्र कुमार ने ध्रुव को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए है बल्कि क्षेत्र की अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। स्कूल उनकी हर संभव सहायता करेगा। ध्रुव के माता-पिता भी उनकी सफलता से खुश हैं और इसे ध्रुव की मेहनत का परिणाम मानते हैं।

ध्रुव की सफलता ने पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ा दी है। यह अन्य छात्रों को यह संदेश देती है कि कठिनाइयों के बावजूद भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में दर्दनाक हादसा! खाई में गिरा बोलेरो कैंपर, 18 वर्षीय युवती की मौके पर मौत

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में दर्दनाक सड़क हादसा सामने...

हिमाचल में सनसनीखेज वारदात! भाई ने पत्नी संग मिलकर की छोटे भाई की हत्या, झील में फेंकी लाश

हिमाचल प्रदेश में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात...

नालागढ़ में चिट्टा तस्कर पर बड़ा एक्शन, बद्दी पुलिस ने डेढ़ करोड़ की संपत्ति की सीज

नालागढ़ में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए...