शादी से इंकार करने पर युवक ने मंगेतर पर किया चाकू से जानलेवा हमला, मामला दर्ज

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरूंग 

जनपद के सलूणी क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शादी से इंकार करने पर एक युवक ने अपनी ही मंगेतर पर चाकू से हमला कर दिया।

इस हमले में युवती के गले पर चोटें आई हैं। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीमा देवी पुत्री अमर सिंह निवासी गांव डभियंड, डाकघर व तहसील सलूणी की पहचान जम्मू-कश्मीर के गांव पुखलौता, डाकघर बणी निवासी केवल पुत्र राज कुमार के साथ फोन पर बातचीत के दौरान हुई थी।

धीरे-धीरे यह बातचीत दोस्ती में बदल गई और दोनों ने इसे रिश्ते में बदलने का निर्णय लिया। परिजनों की सहमति के बाद दोनों की सगाई भी कर दी गई थी।

बताया जा रहा है कि केवल पिछले करीब एक सप्ताह से अपनी मंगेतर के घर पर रह रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद रिश्ते में तनाव पैदा हो गया। युवती ने शादी करने से इंकार कर दिया, जिससे दोनों के बीच मनमुटाव और बढ़ गया।

बुधवार को घटना के समय युवती के पिता अमर सिंह गांव में किसी काम से बाहर गए हुए थे, जबकि माता भी घर पर मौजूद नहीं थी। छोटी बहन पानी लेने गई हुई थी। घर पर केवल वह और सीमा देवी ही थे।

इसी दौरान जब केवल ने दोबारा शादी की बात छेड़ी तो सीमा देवी ने स्पष्ट रूप से मना कर दिया। इस पर दोनों के बीच तीखी बहस हो गई और गुस्से में आकर केवल ने चाकू से युवती के गले पर हमला कर दिया।

युवती की चीख-पुकार सुनकर उसके पिता और बहन तुरंत घर पहुंचे और उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सलूणी ले जाया गया।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस चौकी सलूणी के प्रभारी यशपाल अपनी टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और घायल युवती व परिजनों के बयान दर्ज किए।

डॉक्टर अमन और मेडिकल स्टाफ ने युवती को प्राथमिक उपचार दिया। चिकित्सकों के अनुसार चोट गंभीर नहीं है, फिर भी एहतियात के तौर पर उसे मेडिकल कॉलेज चम्बा में ईएनटी विशेषज्ञ से जांच के लिए भेजा जाएगा।

जांच अधिकारीयों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...