शादी का झांसा देकर 3 वर्षों तक किया युवती का शारीरिक शोषण, आरोपी फरार

--Advertisement--

Image

बद्दी- सुभाष चंदेल

बद्दी में रह रही एक प्रवासी युवती ने एक युवक पर 3 वर्ष से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि इस दौरान वह गर्भवती भी हो गई और आरोपी ने उसे 4 बार गर्भपात की दवाई खिलाई। जब वह 5वीं बार गर्भवती हुई तो उसने दवाई खाने से मना कर दिया।

उसके बाद जब शादी का दबाव बनाया तो युवक ने कहा कि वह अपने घर से पैसे लेकर आए, फिर वे दोनों शादी कर लेंगे। युवती जब घर से पैसे लेने गई तो पीछे से युवक कमरा छोड़ कर फरार हो गया। इसके बाद युवती ने अपने साथ हुए शोषण की शिकायत महिला पुलिस थाना बद्दी को दी।

पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। युवती ने बताया कि वह बरेली उत्तर प्रदेश की रहने वाली है और यहां किराए के कमरे में रहती है। 3 साल से सुखपाल मोर्या उसे शादी का झांसा देता रहा।

डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि महिला पुलिस थाना में युवती की शिकायत के बाद मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। फरार युवक की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...