शरारती तत्‍वों ने आंखों में मिर्ची पाउडर डाल कर दी युवक की पिटाई, गंभीर हालत में उपचाराधीन

--Advertisement--

Image

ऊना- अमित शर्मा

पुलिस चौकी मैहतपुर के तहत समतेहन में एक युवक ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसे उसके पड़ोसी ने आंखों में मिर्ची डालकर उसके साथ मारपीट की। जानकारी के अनुसार दोनों में पिछले लंबे समय से विवाद चल रहा है, जिसको लेकर अक्सर दोनों में कहासुनी होती रहती है।

रविवार देर रात अशोक कुमार पुत्र केवल कृष्ण निवासी चंगर हिंडोला तहसील बंगाणा वार्ड नंबर-पांच जिला ऊना निवासी ने मैहतपुर चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है। उसे उसके पड़ोसी सुरेंद्र कुमार पुत्र मुख्तयार सिंह ने रास्ता रोककर उसकी आंखों में मिर्ची डालकर साथ मारपीट की।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवक का मेडिकल करवाकर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की शिकायत के बाद युवक को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय अस्‍पताल ले जाया गया, वहां पर उसका उपचार करवाया गया। एसपी ऊना अर्जित सेन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...