शराब के नशे में कार ड्राइवर ने उड़ाई स्कूटी, युवक की मौत

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

बिलासपुर जिले के पुलिस थाना घुमारवीं के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग शिमला-मटौर पर नसवाल में एक कार ने विपरीत दिशा से आ रही स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर से स्कूटी सवार की मौत हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, शिमला-हमीरपुर नेशनल हाईवे 103 पर नसवाल में कार चालक ने पूरी तरह गलत दिशा में कार को ले जाकर स्कूटी चालक को हादसे का शिकार बनाया है। मृतक की पहचान 36 वर्षीय दिनेश कुमार गांव सुसनाल के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

उधर, थाना प्रभारी रजनीश ठाकुर ने बताया कि सुसनाल गांव का दिनेश कुमार उर्फ सोनू स्कूटी पर वीरवार देर शाम करीब आठ बजे सुसनाल से घुमारवीं की तरफ आ रहा था। नसवाल क्षेत्र के समीप सामने से आ रही कार ने जबरदस्त टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि कार चालक नशे में था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के एयरबैग तक खुल गए। आसपास के लोगों ने तुरंत स्कूटी चालक को घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर मेडिकल करवा दिया है। थाना प्रभारी रजनीश ने बताया कि कार चालक प्रथम दृष्टिया नशे में पाया गया है। कार चालक का मेडिकल करवाया गया है। इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

19 जनवरी को शाहपुर और दरीणी सब स्टेशन के तहत बिजली बंद

शाहपुर, 18 जून - नितीश पठानियां  विद्युत उपमंडल शाहपुर के...