वॉर मेमोरियल डेवलपमेंट सोसाइटी’ के कर्नल जीत बहादुर एकता अभियान के तहत मोटरसाइकिल पर हिमाचल के जिलों की यात्रा पर निकले

--Advertisement--

शाहपुर – कोहली 

‘वॉर मेमोरियल डेवलपमेंट सोसाइटी’ धर्मशाला के सदस्य एवं उपाध्यक्ष कर्नल जीत बहादुर , 4 अप्रैल से 15 अप्रैल तक धर्मशाला, से हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों तक एक ‘सोलो मोटरसाइकिल एकता अभियान’ की यात्रा पर निकले जिन्हे वरिष्ठ उपाध्यक्ष कर्नल जय सिंह ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

‘वॉर मेमोरियल डेवलपमेंट सोसाइटी’ धर्मशाला के प्रेस सचिव कुलदीप बंटा ने बताया कि 12 दिवसीय इस यात्रा में कर्नल जीत बहादुर हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों से मिट्टी लेकर आएंगे, और इस मिट्टी का उपयोग करके वॉर मेमोरियल में 12 पेड़ लगाएंगे; ये पेड़ हिमाचल प्रदेश राज्य की एकता का प्रतीक होंगे। उन्होंने बताया कि ये ‘एकता वृक्ष’ वॉर मेमोरियल में लगाए जाएंगे, और साथ ही इस स्थान को ‘एकता उपवन’ के नाम से जाना जाएगा।

‘वॉर मेमोरियल डेवलपमेंट सोसाइटी’ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कर्नल जय गणेश ने शनिवार इस अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान कर्नल जय गणेश सहित , ‘वॉर मेमोरियल डेवलपमेंट सोसाइटी’ के अन्य सभी सदस्य भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे; उन्होंने इस अभियान के लिए सोलो राइडर कर्नल जीत बहादुर को अपनी शुभकामनाएं दी ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में पहली बार रक्षाबंधन पर पुरुषों को भी सरकारी छुट्टी, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमाचल प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन को लेकर बड़ा फैसला...