विश्व हिंदू परिषद ने फूंका आतंकवाद का पुतला, पाकिस्तान का झंडा भी किया आग के हवाले

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरूंग 

कश्मीर में हिंदुओं की हत्या के विरोध में विश्व हिंदू परिषद व अन्य हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं। शनिवार को विश्व हिंदू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष डाॅ. केशव वर्मा की अगुवाई में हिंदू संगठनों ने चम्बा में आतंकवाद का पुतला फूंका व पाकिस्तान के झंडे को भी आग के हवाले किया। इससे पहले शहर में एक आक्रोश रैली निकाली गई। इसमें काफी संख्या में विभिन्न हिंदू संगठनों के सदस्यों ने भाग लिया और पाकिस्तान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रांत उपाध्यक्ष डाॅ. केशव वर्मा ने बताया कि कश्मीर में हिंदुओं, अध्यापकों व अन्य लोगों की चुन-चुन कर हत्या की जा रही है। इसके चलते जिला चम्बा में हिंदू संगठन उग्र हो गए हैं। शनिवार को रैली निकालकर आक्रोश जताया गया और आतंकवाद व पाकिस्तान सरकार को चेताया गया है कि इस तरह का आतंकवाद खत्म नहीं हुआ तो आने वाले समय में हिंदू संगठन उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे।

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों द्वारा स्कूल में घुसकर अध्यापकों व अन्य लोगों को गोली मारकर हत्या कर दी। हालांकि मुस्लिम अध्यापकों को अलग कर दिया। उन्होंने बताया कि उन शिक्षकों का क्या कसूर था। उन्होंने मात्र अपने राष्ट्रीय ध्वज के आगे नमन किया और विद्यार्थियों को राष्ट्रीय गीत गाने को कहा था।

यह बात आतंकवादियों को रास नहीं आई और हिंदू व सिख शिक्षकों को बेरहमी से मार दिया गया। विश्व हिंदू परिषद व अन्य संगठनों ने जम्मू-कश्मीर की सरकार से मांग की है कि इस विषय पर कार्रवाई के लिए उचित कदम उठाए जाएं, ताकि लोगों को इंसाफ मिल सके।

उन्होंने बताया कि कई हिंदुओं को कश्मीर से निकालने के लिए मजबूर किया गया था। लंबे समय के बाद सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर में धारा 370 को हटाया गया है ताकि कश्मीर घाटी को छोड़ चुके हिंदुओं को वहां पर पुनर्वास हो सके।

इस मौके पर सेवा भारतीय, विद्यार्थी परिषद व अन्य हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। चतर सेन, सेवा भारतीय अध्यक्ष संदीप, अमर जीत व भानू बजरंग दल के जिला संयोजक रवि भारद्वाज, कर्म सिंह व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 7 मार्च से बरसेंगे बादल, पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में चल रहे सूखे दौर के...

शादीशुदा महिला दो दिनों से लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के जटेर गांव की एक विवाहिता...

अवैध खनन माफिया के खिलाफ कसा शिकंजा, इंदौरा व रे में जब्त किए गए 4 वाहन

नूरपुर - स्वर्ण राणा  पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत अवैध...