विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में कांगड़ा के डॉ रोहित शर्मा

--Advertisement--

रैहन निवासी डॉ रोहित शर्मा ने बढ़ाया प्रदेश का मान, विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में हुए शामिल

फतेहपुर – अनिल शर्मा

22 सितंबर 2024 को स्टैनफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा प्रकाशित विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में डॉ रोहित शर्मा शामिल होकर न सिर्फ अपने कस्बे रैहन का नाम ऊँचा किया है बल्कि अपने प्रदेश और देश को भी गौरवान्वित किया है।

वर्तमान में वह आयुर्वेद संकाय, इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज, बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी में गत 5 वर्षो से सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है। इसके पूर्व वह सी.सी.आर.ए.एस., आयुष मंत्रालय में कई वर्षो तक रिसर्च ऑफिसर के रूप में अपनी सेवा दे चुके हैं।

डॉ रोहित शर्मा के 300 से अधिक अंतराष्ट्रीय शोध पत्र, 4 किताबें और 2 पेटेंट अपने नाम है। साथ ही वर्तमान में कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर भी कार्यरत हैं। वह कई स्नातकोत्तर, पी.एच.डी. एवं पोस्टडॉक विद्यार्थियों के गाइड भी रह चुके हैं। उनकी विशेषज्ञता का क्षेत्र आयुर्वेदिक दवाइयों का मैकेनिज्म ऑफ़ एक्शन, ड्रग डिलीवरी, फार्माकोकाइनेटिक्स, फार्माकोडिनेमिक्स, फाइटोमेडीसीन, कैंसर और न्यूरोमेडीसीन हैं।

गौरतलब है कि आयुर्वेद में अभूतपूर्व योगदान के लिए इन्हें गुजरात आयुर्वेद विश्वविद्यालय से स्वर्ण पदक मिल चुका है। इंडियन नेशनल साइंस एकडेमी, भारत सरकार से यंग साइंटिस्ट अवार्ड और बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी से बी. एच. यू. रिसर्च पब्लिकेशन अवार्ड से भी इन्हें सम्मानित किया जा चुका है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 7 मार्च से बरसेंगे बादल, पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में चल रहे सूखे दौर के...

शादीशुदा महिला दो दिनों से लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के जटेर गांव की एक विवाहिता...

अवैध खनन माफिया के खिलाफ कसा शिकंजा, इंदौरा व रे में जब्त किए गए 4 वाहन

नूरपुर - स्वर्ण राणा  पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत अवैध...