विशाल नैहरिया ने सकोह में किया जल भंडारण टैंकों का शिलान्यास, कहा इन पेयजल भंडारण टैंकों के बनने से क्षेत्र में बेहतर होगी पेयजल सुविधा

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, राजीव जस्वाल:

धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया ने आज सकोह के गदियाड़ा में 65 हजार लीटर और लोअर सकोह में 75 हजार लीटर तथा अप्पर सकोह में 50 हजार लीटर की भंडारण क्षमता वाले पेयजल टैंकों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इससे सकोह और साथ लगते क्षेत्र के 4 हजार से अधिक लोगों को पेयजल की बेहतर सुविधा प्राप्त होगी और इस क्षेत्र के लोगों कि बरसों से आ रही समस्या से छुटकारा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि धर्मशाला नगर निगम में विकास को गति प्रदान की जा रही है तथा यहां के नागरिकों को विद्युत, पेयजल, पार्किंग, स्वास्थ्य तथा शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए आधारभूत सरंचना विकसित की जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार शहरी निकायों तथा ग्रामीण क्षेत्रों के समुचित विकास के लिए कारगर कदम उठा रही है। विशाल नैहरिया ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में धर्मशाला विस क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए गए हैं तथा आने वाले समय में विभिन्न क्षेत्रों में नई नई परियोजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे ताकि धर्मशाला के लोगों को भरपूर लाभ मिल सके।

इस अवसर पर जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता श्रवण ठाकुर, एसडीओ संदीप गुलेरिया, बीजेपी नेता आरके कपूर, मित्र सिंह, लालमन, ओम प्रकाश, नरेश कुमार, सवरूप बरसेन, आत्मा राम, वीर सिंह, जोगिंदर सिंह, कैप्टन जोगिंदर सिंह, वाइटी धीमान, अमरजीत, सुमित शर्मा तथा गणमान्य लोग उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...