विवि क्षेत्रीय केंद्र के पांच विद्यार्थियों का हुआ प्लेसमेंट

--Advertisement--

धर्मशाला हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश विवि रीजनल सेंटर धर्मशाला में एमसीए के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया, जिसमें पांच विद्यार्थियों का चयन विभिन्न कंपनियों के लिए हुआ है।

यह जानकारी हिमाचल प्रदेश विवि के रीजनल सेंटर धर्मशाला के निदेशक कुलदीप अत्री ने देते हुए बताया कि दो विद्यार्थियों का चयन पाई साफ्ट में, दो को नोवेम में तथा एक को सोलिटेयर इंफोसिस प्राइवेट लिमिटेड में स्थान मिला है।

उन्होंने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि रीजनल सेंटर धर्मशाला विद्यार्थियों को रोजगारपरक शिक्षा पर विशेष फोक्स कर रहा है तथा विद्यार्थियों को बेहतर स्तर का प्रशिक्षण भी उपलब्ध करवाया जा रहा हैै।

उन्होंने कहा कि नियमित तौर पर प्लेसमेंट के लिए सेंटर प्रबंधन की तरफ से कारगर कदम उठाए जा रहे हैं ताकि विद्यार्थियों का भविष्य उज्जवल हो सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...