विमल नेगी मौत मामला: डायरेक्टर फाइनांस शिवम प्रताप सिंह भी ऊर्जा निगम से हटाए

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

ऊर्जा निगम के जीएम विमल नेगी की मौत के बाद चल रही जांच को देखते हुए राज्य सरकार ने पावर कॉरपोरेशन की डायरेक्टर फाइनांस आईएएस अधिकारी शिवम प्रताप सिंह को पद से हटा दिया है। वह हालांकि स्टेट रूरल लाइवलीहुड मिशन के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर का काम देखते रहेंगे।

मुख्य सचिव की ओर से मंगलवार को यह आदेश जारी किए गए। विमल नेगी की मौत के बाद राज्य सरकार ने अगले दिन ही ऊर्जा निगम के एमडी हरिकेश मीणा और डायरेक्टर इलेक्ट्रिकल देशराज को इन पदों से हटा दिया था, लेकिन शिवम प्रताप सिंह को लेकर अभी आर्डर नहीं हुए थे।

परिवार के द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस और प्रशासनिक जांच में शिवम प्रताप सिंह को भी आरोपी बनाया गया है। इसे देखते हुए ही अब यह आदेश हुए हैं। एक अन्य आदेश में मुख्य सचिव ने एडिशनल कंट्रोलर स्टोर मनेष कुमार को आवासीय आयुक्त पांगी नियुक्त किया है।

अभी यह कार्यभार एसडीएम पांगी रमन गढ़संघी देख रहे थे। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त सचिव डॉ हरीश गज्जू को अब उद्योग विभाग के साथ एडिशनल कंट्रोलर स्टोर का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...