
बिलासपुर- सुभाष चंदेल
गत दिनों आसमानी बिजली से क्षतिग्रस्त हुए स्वाहण पंचायत के ज्वाला देवी मन्दिर का विधायक रामलाल ठाकुर ने दौरा किया। मंदिर का जायजा लेते हुए उन्होंने कहा कि यह एक प्राकृतिक आपदा है, जो कहीं भी हो सकती है ।
उन्होंने सभी लोगों से मंदिर निर्माण में सहयोग करने की अपील की और कहा कि इसके लिए जितनी भी धनराशि की जरूरत होगी, उसे मुहैया करा दिया जाएगा ।
उन्होंने कहा कि मंदिर के निर्माण के साथ स्वारघाट और पुलाचर की तरफ से सड़क से जोड़ने के लिए इन सडकों को विधायक प्राथमिकता में डाला हुआ है और जल्द ही इन सड़कों के लिए धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी ।
उन्होंने कहा कि मंदिर के साथ-साथ जो भी काम गांव के होने है उसमें धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
