विधानसभा क्षेत्र देहरा खैरियां निवासी दूलो राम के घर मैं भी पहुंची बिजली

--Advertisement--

Image

देहरा- शीतल शर्मा

विधानसभा क्षेत्र देहरा की खैरियां पंचायत के उप प्रधान जसवीर गुलेरिया ने बताया की खैरियां पंचायत के निवासी दूलो राम सुपुत्र ईश्वर चंद्र गांबअमलोह का परिवार1972 में जब पोंग बांध का निर्माण हुआ तो वहां से विस्थापित हुआ था ।

यह बुजुर्ग व्यक्ति लगभग 70 साल की उम्र का है और यह अकेला ही रहता है विस्थापित होने के बाद आज तक इसे बिजली सुविधा मुहैया नहीं हो पाई थी , मुख्य कारण था वन सरकार भूमि ।

ग्राम पंचायत खेरिया में एक ही परिवार ऐसा था जो बिना बिजली के था और प्रधान ग्राम पंचायत खैरियां के प्रयास से आज इनके घर में बिजली की रौशनी आई है। बुजुर्ग दुलो राम की मंद मंद मुस्कान ही उनकी खुशी बहुत कुछ बयान कर दी थी।  आज अपने घर में पहली बार बिजली का ब्लब जलता देख बुजुर्ग दूलो राम बहुत खुश नजर आए।

उन्होंने कहा कि मैं मस्त पंचायत प्रतिनिधियों और हरिपुर बिजली विभाग का तह दिल से धन्यवाद करता हूं।

साथ ही मौके पर पहुंचे उप प्रधान खैरियां जसवीर गुलेरिया ने कहां की इस परिवार तक बिजली पहुंचाने के लिए पंचायत प्रधान रेनू देवी और बिजली विभाग के समस्त कर्मचारी और विशेषकर एसडीओ हरिपुर रमेश सिंह का इस पुनीत कार्य के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...