ग्राम पंचायत समोट प्रधान की दादागिरी, एक तो चोरी ऊपर से सीनाज़ोरी

--Advertisement--

Image

सिहुन्ता- अनिल संबियाल

जी हां यह कोई और नहीं विकास खण्ड भटियात जिला चम्बा की ग्राम पंचायत समोट की वर्तमान पंचायत प्रधान का कृत्य है जिसमें कि एक विडियो में शरेआम वन विभाग के वनपाल को पंचायत प्रधान द्वारा धमकाया जा रहा है ।

मामला यह है कि ग्राम पंचायत समोट की बावडियों के पास श्यामलात भुमि में मदर ट्री के नाम से जाने जाना वाला आम का पेड़ कुछ महीने पहले ढ़ह गया था जिसे कि समोट की वर्तमान पंचायत प्रधान ने नियमों के विपरित अन्य गांव के किसी व्यक्ति को 1500 रु. में बेच दिया |

उक्त व्यक्ति ने पावर चेन का सहारा लेकर उक्त मदर ट्री से कुल 22 नग चराई करके रख दिए जैसे ही वन विभाग के सम्बन्धित वनपाल को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने पंचायत घर जाकर पंचायत प्रधान से पूछताछ करनी चाहि | परन्तु पंचायत प्रधान वन विभाग के वनपाल पर भड़क उठी और वनपाल को उल्टी नसीहत दे डाली। जिसका विडियो मिडिया के कैमरे में क़ैद हो गया।

उधर इस सन्दर्भ में जब वन रेंज सिहुन्ता के वन रेंज अधिकारी से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि मैं अपने स्टाफ के साथ मौके पर गया था । वहां पर कुल 22 स्लीपर मौके पर गए | जिन्हें कि वन विभाग ने जब्त कर लिया है तथा आगामी कार्यवाही जारी है।

उधर सामोट पंचायत प्रधान ने इसे अपने विरुद्ध राजनीतिक षड्यंत्र करार दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...