विधानसभा अध्यक्ष 21 को चुवाड़ी में विश्राम गृह निर्माण की रखेंगे आधारशिला

--Advertisement--

जल शक्ति विभाग 1 करोड़ 60 लाख की राशि से बनाएगा भव्य भवन, ज़िला स्तरीय आषाढ़ नाग मेले का विधानसभा अध्यक्ष करेंगे शुभारंभ

चम्बा, 20 जून – अनिल संबियाल

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 21 जून को चुवाड़ी, त्रिमथ तथा बनीखेत के प्रवास पर रहेंगे। प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 12.30 बजे चुवाड़ी में जल शक्ति विभाग के 1 करोड़ 60 लाख की राशि से निर्मित होने वाले जल एवं स्वच्छता केंद्र -विश्राम गृह की आधारशिला रखने के पश्चात त्रिमथ में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे

कुलदीप सिंह पठानिया सांय 5.30 बजे बनीखेत में आयोजित होने वाले चार दिवसीय ज़िला स्तरीय आषाढ़ नाग मेले का शुभारंभ करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष इस दौरान आषाढ़ नाग मेले के उपलक्ष्य पर आयोजित शोभायात्रा में भी हिस्सा लेंगे।

शोभायात्रा लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह बनीखेत से शुरू होकर भूरू नाग मंदिर पधर् मैदान तक चलेगी। कुलदीप सिंह पठानिया भूरू नाग मंदिर में पूजा अर्चना करने के पश्चात मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि भाग लेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...