विदेश से हिमाचल आने वाले लोगों को रहना होगा क्‍वारंटाइन, RTPCR टेस्‍ट अनिवार्य

--Advertisement--

Image

धर्मशाला-राजीव जस्वाल

कोरोना संक्रमण के ओमिक्रोन वैरिएंट को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी प्रशासन सतर्क हो गया है। प्रदेश में आने वाले हर शख्‍स को सात दिन क्‍वारंटाइन रहना होगा। जिला कांगड़ा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्‍टर गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि विदेश यात्रा से लौटने वालों को सात दिन होम क्वारंटाइन में रहना होगा।

दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी अलर्ट जारी कर दिया है। विदेश यात्रा से लौटाने वाले लोगों को आरटीपीसीआर टेस्ट करवाकर आना होगा और यहां पर आकर भी आरटीपीसीआर टेस्ट करवाना होगा। इसके अलावा घर पर ही सात दिनों तक क्वारंटाइन रहना होगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डा. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका में पाया गया नया वैरिएंट एक तो बहुत तेजी से फैलने वाला बताया जा रहा है। इसके लक्षण भी सामान्य कोरोना की भांति हैं। कोविड की दोनों डोज लेने वालों को भी यह वैरिएंट प्रभावित कर रहा है ऐसे में अब और भी ज्यादा एहतियात बरतने की सख़्त जरूरत है।

सैंपलिंग के लिए लोग स्वेच्छा से नहीं आ रहे हैं। इस कारण सैंपलिंग में कमी आई है। ऐसे में मामलों में जरूर कमी देखी जा रही है, मगर कोविड अभी भी खत्म नहीं हुआ है। लोगों को जागरूकता के साथ साथ एहतियात बरतने की अभी और भी ज्यादा जरूरत है।

कांगड़ा में वैक्सीनेशन की दूसरी डोज के तहत 92 फीसदी लोगों को कवर किया जा चुका है, जबकि अब विभाग की ओर से डोर टू डोर अभियान किया गया है, ताकि बुजुर्गों और दिव्यांगों को भी इस मुहिम के तहत कवर किया जा सके। उन्होंने बताया कि दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन को लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत है, इस लिए यह सब एहतियाती कदम उठाए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 7 मार्च से बरसेंगे बादल, पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में चल रहे सूखे दौर के...

शादीशुदा महिला दो दिनों से लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के जटेर गांव की एक विवाहिता...

अवैध खनन माफिया के खिलाफ कसा शिकंजा, इंदौरा व रे में जब्त किए गए 4 वाहन

नूरपुर - स्वर्ण राणा  पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत अवैध...