वित्तायोग के अध्यक्ष का गगल एयरपोर्ट पहुंचने पर उपमुख्यसचेतक ने किया स्वागत

--Advertisement--

वित्तायोग के अध्यक्ष का गगल एयरपोर्ट पहुंचने पर उपमुख्यसचेतक ने किया स्वागत, बोह दरीणी में आपदा से जुड़े मामलों तथा करेरी में पर्यटन को लेकर रखा पक्ष।

शाहपुर 25 जून – नितिश पठानियां 

हिमाचल की वित्तीय आवश्यकताओं तथा अन्य मुद्दों को लेकर राज्य में आए वितायोग के अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ. अरविन्द पनगढ़िया मंगलवार को धर्मशाला में विजिट किया। इससे पहले गगल एयरपोर्ट पर विसक े उप मुख्यचेतक एवं विधायक केवल सिंह पठानिया ने वितायोग के अध्यक्ष का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां ने बताया कि वितायोग के अध्यक्ष के साथ बोह दरीणी में भूस्खलन इत्यादि की आपदाओं को रोकने के लिए विस्तार से चर्चा की तथा करेरी में पर्यटन विकास की संभावनाओं से भी अवगत करवाया गया है।

विधायक केवल सिंह पठानियां ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से गत दिनों मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु ने भी वितायोग के समक्ष राज्य हिमालयी क्षेत्र के राज्यों में आपदाओं की अधिक संभावनाएं होने के कारण इन क्षेत्रों के लिए आपदा जोखिम सूचकांक तैयार किया जाने का पक्ष रखा है तथा राज्य के हितों से जुड़े मुद्दों को उठाया तथा राष्ट्र निर्माण में प्रदेश के योगदान को देखते हुए।

वितायोग के अध्यक्ष ने किया तिब्बतियन मोनास्ट्री का विजिट

वितायोग के अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ. अरविन्द पनगढ़िया मंगलवार को मकलोडगंज में तिब्बतियन मोनास्ट्री में विजिट किया। इस दौरान उनके साथ एमडी एचआरटीसी रोहन चंद ठाकुर, उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री तथा निजी सचिव कुमार विवेक भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, बैकडेट से होंगे रेगुलर, आदेश जारी

हिमखबर डेस्क स्कूल शिक्षा विभाग में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा...

शराब के नशे में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, टांडा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र से एक...