विजीलैंस टीम ने सरकारी सीमैंट के 76 बैग पकड़े, ठेकेदार सहित 2 के खिलाफ मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल 

विजीलैंस विभाग बिलासपुर ने एक गुप्त सूचना के आधार पर बकरोआ में 76 बैग सरकारी सीमैंट के बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार विजीलैंस बिलासपुर को किसी ग्रामीण ने सूचना दी कि बकरोआ में एक व्यक्ति द्वारा निर्माण के लिए सरकारी सीमैंट का प्रयोग किया जा रहा है। जिस पर विजीलैंस बिलासपुर के डीएसपी संजय कुमार ने टीम गठित की। संबंधित टीम ने बकरोआ में विवेक कुमार के घर पर दबिश दी, वहां से यह सरकारी सीमैंट बरामद किया।

विजीलैंस द्वारा पकड़े गए सरकारी सीमैंट में 2 बैग खुले हुए थे जबकि एक बैग में आधा सीमैंट मौजूद था। विजीलैंस बिलासपुर के डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि सरकारी सीमैंट को कब्जे में ले लिया गया है तथा सरकारी सीमैंट रखने के आरोप में विवेक कुमार व एक ठेकेदार के विरुद्ध विजीलैंस थाना बिलासपुर में मामला दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की छानबीन की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा और शाहपुर में आंगनवाड़ी भर्ती, कार्यकर्ता-सहायिका के 15 पदों पर आवेदन आमंत्रित

कांगड़ा और शाहपुर उपमंडल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका...