विजिलेंस ने बिछाया था जाल, नूरपुर में 2 हजार की रिश्वत लेते पकड़ी महिला पटवारी

--Advertisement--

नूरपुर में विजिलेंस का छापा, 2 हजार की रिश्वत लेते पकड़ी महिला पटवारी

नूरपुर – स्वर्ण राणा

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में महिला पटवारी को विजिलेंस ने 2 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। स्टेट विजिलेंस एंड एंट्री करप्शन ब्यूरो टीम ने एक शिकायत के आधार पर नूरपूर के ब्रांडा पटवार सर्कल में पटवारी को पकड़ा है।

मिली जानकारी के मुताबिक नूरपुर तहसील के ब्रांदा वृत्त में तैनात बतौर पटवारी तैनात अरुणा कुमारी को दो हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता पुष्पेंद्र सिंह निवासी नूरपुर जिला कांगड़ा से महिला पटवारी ने परिवार की जमीन की तकसीम रिपोर्ट जारी करने के लिए रिश्वत की मांग की थी।

पुष्पेंद्र सिंह ने पटवारी को रिश्वत देने से पहले ही बीते 13 अक्टूबर को विजिलेंस को सूचित कर दिया था। सूचना के बाद विजिलेंस ने महिला पटवारी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया और आज सोमवार के दिन महिला इस जाल में फस गई।

विजिलेंस ने महिला पटवारी के खिलाफ राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कांगड़ा में भ्रष्टाचार निवारण (संशोधित) अधिनियम, 2018 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया है। महिला पटवारी को हिरासत में ले लिया गया है।विजिलेंस के प्रवक्ता ने महिला पटवारी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...