विक्रम सिंह ठाकुर ने आज सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में अवगत करवाया

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर 11 फरवरी

परिवहन, उद्योग, श्रम एवं रोजगार मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने आज सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत तारादेवी शिमला के समीप वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में अवगत करवाया तथा यातायात नियमों का सही प्रयोग करने वाले चालकों को फूल एवं टी-शर्ट देकर सम्मानित किया।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति सजग है तथा इस दिशा में बेहतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हिमाचल में खराब भौगोलिक स्थिति के चलते यहां पर दुर्घटना होने की ज्यादा सम्भावनाएं रहती है, जिसके लिए सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना अति आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि इस एक माह के सड़क सुरक्षा अभियान से लोगों में सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता प्रदान होगी। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया तथा कहा कि लोगों के सहयोग से निश्चित तौर पर दुर्घटनाओं में कमी दर्ज होगी।

उन्होंने बताया कि परिवहन संबंधी कार्य के लिए ई-परिवहन सेवा का भरपूर लाभ उठाएं तथा अपने कीमती समय व धन की बचत करें। यह सुविधा आप घर बैठे व सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त लोकमित्र केन्द्रों से प्राप्त कर सकते हैं।
इस दौरान परिवहन मंत्री तथा परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा सड़क सुरक्षा पर आधारित जागरूकता पैम्फलेट भी चालकों को वितरित किए गए।

इस अवसर पर निदेशक, परिवहन अनुपम कश्यप, अतिरिक्त आयुक्त परिवहन घनश्याम, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी डी.आर.धीमान, टीएसपी सड़क सुरक्षा अमर सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद शर्मा, टीडीएम हेड क्वाटर जी.एस. संगरोली एवं परिवहन विभाग व पुलिस विभाग के अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...