वार्तालाप से होगा समस्या का समाधान, हड़ताल छोड़ बातचीत के लिए आगे आएं पंचायती राज के कर्मचारी: वीरेंद्र कंवर

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा की ग्राम जरवा जुनेली में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने पंचायती राज विभाग में कार्यरत कर्मचारियों से आहवान करते हुए कहा कि वार्तालाप से ही समस्या का समाधान होगा।

उन्होंने कर्मचारियों को हड़ताल छोड़ सरकार से बात करने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले ही पंचायती राज के सभी कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की है। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों से बातचीत के लिए तैयार हैं और उनकी हर समस्या का समाधान निकाला जाएगा।

इस अवसर पर उन्होंने ग्राम पंचायत जरवा जूनेली में 20 लाख 10 हजार की लागत से बने बैठक हाल का उद्घाटन किया। इसके उपरांत उन्होंने पंचायत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व ओपीडी का शुभारंभ किया।

उन्होंने बताया कि इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के खुलने से आसपास के क्षेत्रों के 2500 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित होंगे। उन्होंने बताया कि भाजपा के सत्ता संभालने से पूर्व 36000 गोवंश सड़कों पर थे।

वर्तमान प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में गौ सेवा आयोग का गठन कर काऊ सेंचुरी व गौ सदन बनाकर अब तक 24000 गोवंश को गौशाला में पहुंचाया है।

उन्होंने बताया कि आने वाले समय में सड़कों पर घूम रहे गोवंश को भी गौशालाओं में पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम पंचायत जरवा जूनेली में रेस्ट हाउस बनाने के लिए 11 लाख रुपए देने की घोषणा की।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने जायका के माध्यम से जरवा जूनेली ग्राम पंचायत में सिंचाई योजना बनाने के लिए स्वीकृत दी। उन्होंने कीनू में सराय भवन के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की और जूनेली में मनोरंजन भवन बनाने के लिए 5 लाख देने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि यदि डाहर पंचायत सभी औपचारिकताओं को पूरा करती है, तो जल्द ही पंचायत में पशु औषधालय खोलने के लिए स्वीकृति दी जाएगी।

इस अवसर पर वीरेंद्र कंवर ने मुख्यमंत्री ग्राम कौशल योजना व राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समुहों जिनमें राधे कृष्णा ग्राम संगठन गवाली, बिजट महाराज संगठन जारवा, गुगा महाराज संगठन शिलाई, महासू महाराज ग्राम संगठन बसवा, जय मां ठारी संगठन सुई डाहर व नारी शक्ति ग्राम संगठन डाहर शामिल हैं, के सदस्यों द्वारा स्थानीय स्तर पर बनाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

वहीं प्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने जनसमूह को संबोधित करते हुए का गत साढ़े 4 वर्षों में शिलाई विधानसभा में सभी सरकारी कार्यालय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में खोले गए हैं। जिससे इस विधानसभा क्षेत्र की जनता को अब अपने किसी भी कार्य के लिए अन्य विधानसभा क्षेत्रों में जाने की जरूरत नहीं पड़ती।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की मदद से पावंटा से चैपाल के लिए 1352 करोड़ रुपये से बनने वाली सड़क का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। जिसे आगामी 1 या 2 वर्षों में पूरा किया जाएगा। जिसके बाद शिलाई विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन को नई दिशा मिलेगी तथा इस क्षेत्र के युवाओं को रोजगार की तलाश में और प्रदेशों में नहीं जाना पड़ेगा।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पिछले साढे 4 वर्षों में शिलाई विधानसभा क्षेत्र को विकसित करने के लिए हर संभव कार्य किया गया है और आने वाले आगामी चुनावों में उनकी सरकार को इसका इनाम मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले गिरीपार क्षेत्र को जनजातीय क्षेत्र घोषित करवाने के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी।

ये रहे मोजुद

इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल, बीडीसी चेयरमैन अनीता वर्मा, बीडीसी उपाध्यक्ष बलबीर चौहान, जिला उपाध्यक्ष भाजपा कुलदीप राणा, मंडल अध्यक्ष सूरत सिंह, मंडल महामंत्री भाजपा हरि ठाकुर, बीडीसी सदस्य राकेश ठाकुर व स्थानीय प्रधान आशा देवी सहित भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...