वल्लभ कॉलेज मंडी में दो छात्र संगठनों के बीच मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे

--Advertisement--

Image

मंडी – अंशुल दीक्षित

मंडी जिला के वल्लभ कॉलेज में 2 गुटों में आपस में खूब लात घूंसे चले। दो गुटों की इस लड़ाई में 6 छात्र घायल हुए हैं। छात्रों की लड़ाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। लड़ाई का यह वीडियो मंगलवार दोपहर का बताया जा रहा है। वहीं पुलिस थाना में छात्रों की मारपीट का अभी कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर को एबीवीपी और एसएफआई के कार्यकर्ताओं में कॉलेज गेट के पास किसी बात को लेकर बहस छिड़ गई। बहस के दौरान दोनों छात्र गुट उग्र हो गए और एक दूसरे पर लात घूंसे बरसाने लगे।

इस लड़ाई में 6 छात्रों को मामूली चोटें भी आई हैं। लड़ाई का पता चलते ही सदर थाना की टीम मौके पर पहुंची और छात्रों को शांत करवाया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस के पास छात्र गुटों की लड़ाई की शिकायत जरूर पहुंची है। लेकिन इस बारे में सदर थाना में कोई भी मामला दर्ज नहीं हुआ है।

बता दें कि पूरे प्रदेश में छात्रों की आपसी लड़ाइयां थमने का नाम नहीं रही में ले रही हैं। छात्रों की आपसी लड़ाई में जहां कॉलेज कैंपस में दहशत पैदा हो रहा है। वहीं शिक्षा ग्रहण करने आ रहे छात्रों को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में सुरक्षा गार्ड समेत कई पदों पर भर्ती, 12-17 अक्टूबर तक कैंपस इंटरव्यू

सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा पर्यवेक्षक के पदों पर भर्ती...

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...