वरिष्ठ मंत्री चंद्र कुमार ने विक्रमादित्य को दी नसीहत

--Advertisement--

कहा- अफसरशाही के साथ तालमेल से करना चाहिए काम

शिमला, 24 जुलाई – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि अधिकारियों व सरकार के बीच समन्वय होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार चलाने के लिए अधिकारियों के साथ समन्वय बनाना ही पड़ता है। बिना समन्वय सरकार नहीं चलती।

चंद्र कुमार ने कहा कि कुछ बातें अधिकारियों की सुननी पड़ती है और कुछ अधिकारियों को अपनी बात बतानी पड़ती है। दोनों के बीच समन्वय होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वे राज्य मंत्री से लेकर कैबिनेट मंत्री तक के पद पर पहुंचे हैं और हमेशा ही अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर चले हैं।

कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि उनके साथ काम करने वाले अधिकारी चीफ सेक्रेटरी लेवल तक पहुंचे है। अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर काम करने की जरूरत होती है।

सरकार और अधिकारियों के बीच पैदा हुआ विवाद सही नहीं है, इससे बचा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि परिवार सीमित को तो सही रहता है। दोनों के बीच समन्वय जरूरी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...