वन्य प्राणी विंग में रखे जाएंगे 2 रिटायर्ड पटवारी, आवेदन 10 अगस्त तक

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

वन विभाग की वन्य प्राणी विंग की धर्मशाला वृत्त के अंतर्गत हमीरपुर मंडल और चंबा मंडल में जमीन से संबंधित आवश्यक कार्यों हेतु राजस्व विभाग से सेवानिवृत्त एक-एक पटवारी या इससे ऊपर के सेवानिवृत्त अधिकारी को 40 हजार रुपये के फिक्स मानदेय पर तैनात किया जाएगा।

प्रारंभिक तौर पर इन अधिकारियों को एक वर्ष के लिए नियुक्त किया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर यह अवधि बढ़ाई जा सकती है।
वन्य प्राणी विंग के वृत्त कार्यालय धर्मशाला के अरण्यपाल सरोजभाई पटेल ने बताया कि आवेदक की आयु 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

उसने राजस्व विभाग में कम से कम 5 वर्ष तक सेवाएं दी हों और उसके खिलाफ कोई भी केस या अनुशासनात्मक कार्रवाई लंबित नहीं होनी चाहिए।
इन पदों के लिए 10 अगस्त तक वन्य प्राणी वृत्त कार्यालय धर्मशाला में आवेदन किया जा सकता है। आवेदन प्रपत्र वन विभाग की वेबसाइट एचपीफॉरेस्ट.जीओवी.इन से डाउनलोड किया जा सकता है।

आवेदन पत्र के साथ सरकारी अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र अवश्य संलग्न किया जाना चाहिए।

अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01892-224939 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

18 लोगों की मौत…खूंखार बन गया ‘हिमाचल का पागल पत्थर’, नन्ही जान को भी नहीं बख्शा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल का पागल पत्थर अब खूंखार हो चुका...

गज खड्ड में अचानक आया उफान…खनन में जुटा ट्रैक्टर बहा, 4 मजदूरों

हिमख़बर डेस्क  कांगड़ा जिले के नगरोटा सूरियां स्थित गज खड्ड...