‘वनों को बचाएं, इनमें आग न लगाएं’

--Advertisement--

गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटकों से दिया वन संरक्षण का संदेश

हमीरपुर – हिमखबर डेस्क 

वनों को आग से बचाने और इसके प्रति आम लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) द्वारा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग और अन्य विभागों के सहयोग से आयोजित किए गए विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को जिला की विभिन्न ग्राम पंचायतों में जागरुकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबद्ध त्रिवेणी कला संगम के लोक कलाकारों ने सुजानपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत लंबरी और ग्राम पंचायत चबूतरा में, जबकि साहिल म्यूजिकल ग्रुप के लोक कलाकारों ने भोरंज उपमंडल की ग्राम पंचायत चंबोह तथा ग्राम पंचायत भौंखर में लोगों को गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को वन एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

ये रहे उपस्थित

इन जागरुकता कार्यक्रमों के दौरान स्थानीय पंचायत जनप्रतिनिधि और अन्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...