लोगों के लिए खुला चंबा का ऐतिहासिक चौगान, आदेश जारी

--Advertisement--

चंबा, 21 अप्रैल – भूषण गुरुंग

ज़िला दंडाधिकारी अपूर्व देवगन ने जिला के ऐतिहासिक चौगान को जनमानस की सुविधा के लिए खोलने के आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेश में कहा गया कि 15 अप्रैल से चौगान नंबर 1 को लोगों की सुविधा के लिए खोल दिया गया है। लोग अब इस मैदान में घूमने-फिरने, सुबह शाम की सैर और बैठने का आनंद ले सकेंगे।

यहां खास बात यह है कि चंबा के इस ऐतिहासिक चौगान को सौंदर्यीकरण एवं रखरखाव कार्यों के लिए नवंबर माह के दौरान लोगों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया जाता है।

चौगान की सुंदरता को बढ़ाने के लिए इस दौरान में खाली स्थानों में दूब घास लगाने के साथ अवांछित घास को हटाने व सौंदर्यीकरण से संबंधित कार्य किए जाते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...