ड्यूटी के दौरान सर्किट हाउस की छत से गिरने से ASI विनोद भागटा की मौत

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश की सोलन पुलिस में सहायक उप निरीक्षक के पद पर तैनात विनोद भागटा की चंबाघाट स्थित सर्किट हाउस की छत से गिरने पर मौत का दुखद समाचार मिला है। समूचे पुलिस विभाग में ड्यूटी के दौरान एएसआई के निधन पर शोक की लहर है।

हादसा बुधवार दोपहर 2 बजे के करीब हादसा हुआ। शुरूआती जानकारी के मुताबिक भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के शिमला प्रवास को लेकर एमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात थे। शिमला में मौसम खराब होने की स्थिति में राष्ट्रपति द्वारा अचानक ही सड़क मार्ग का इस्तेमाल करने की संभावना थी।

इसी के मद्देनजर सोलन पुलिस भी मुस्तैदी से डटी हुई थी। दोपहर के वक्त सहायक उप निरीक्षक विनोद भागटा कर्मियों की ड्यूटी आबंटित करने के सिलसिले में सर्किट हाउस पहुंचे थे।

इसी दौरान सुरक्षा का जायजा लेने के मकसद से सर्किट हाउस की छत पर पहुंचे। अचानक पांव फिसलने से नीचे गिर गए। गंभीर अवस्था में सहायक पुलिस निरीक्षक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सहित प्रशासनिक अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए।

46 वर्षीय एएसआई विनोद भागटा मिलनसार स्वभाव के थे। सोलन पुलिस की प्रेस विज्ञप्तियों को मीडिया तक पहुंचाने का कार्य भी बखूबी निभा रहे थे।

सोलन के पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि बेहद ही दुखद समाचार है। उनका कहना था कि हादसा दोपहर 2 बजे के करीब का है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दिवंगत विनोद कर्मचारियों की ड्यूटी के सिलसिले में सर्किट हाउस गए थे। एसपी ने कहा कि राष्ट्रपति के प्रवास के मद्देनजर सोलन पुलिस भी सक्रिय है।

उल्लेखनीय है कि 18 अप्रैल को भी एएसआई ने मीडिया तक पुलिस की प्रेस विज्ञप्तियां पहुंचाई थी। दिवंगत विनोद भागटा सोलन पुलिस में सिक्योरिटी प्रभारी के पद पर तैनात थे।

उधर, एक अन्य जानकारी के मुताबिक हाल ही में हिमाचल दिवस के जिला स्तरीय समारोह में नशीले पदार्थों के मामलों में बेहतरीन अनुवेंषण पर कैबिनेट मंत्री द्वारा स्व. भागटा को सम्मानित भी किया गया था। समूचा पुलिस विभाग पुलिस अधिकारी के आकस्मिक निधन पर स्तब्ध है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आईएएस-आईपीएस-आईएफएस अफसरों का कैडर कम करेगी सुक्खू सरकार, केंद्र सरकार को भेजी चिट्ठी

प्रशासनिक ढांचा चुस्त-दुरुस्त करने और अनावश्यक खर्चों में कटौती...

घुमारवीं की बेटी विदिशा कालरा बनीं कर्नाटक-गोवा की प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स

हिमखबर डेस्क बिलासपुर के घुमारवीं उपमंडल की कपाहड़ा पंचायत के...

श्री रेणुका जी मेला ग्राउंड में शादी समारोह में परोसी गई शराब, धार्मिक भावनाएं आहत…

हिमखबर डेस्क देवभूमि हिमाचल के पवित्र स्थल श्री रेणुका जी...