पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, गोली लगने से 64 वर्षीय व्यक्ति की मौत

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट

पुलिस थाना पच्छाद के तहत आने वाली सुरला जनोट पंचायत में मिले 64 वर्षीय व्यक्ति के शव मामले में नया खुलासा हुआ है। मृतक की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि व्यक्ति की मौत गोली लगने से हुई है।

हालांकि हादसा कब, कैसे हुआ इस बात को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान महिमा दत्त (64) निवासी पंचायत सुरला जनोट के गांव लफयोग टिक्करी के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक मृतक महिमा दत्त का शव जंगल में बरामद हुआ था। मृतक घर जंगल में पशु चराने गया हुआ था लेकिन जब शाम तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी।  इस दौरान महिमा दत्त का शव जंगल से बरामद हुआ।

पुलिस को जब मामले की सूचना तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृत व्यक्ति के शरीर के एक हिस्से में चोट का निशान था। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाया तो गोली लगने से मौत की बात सामने आई।

डीएसपी हेडक्वार्टर मीनाक्षी शाह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की गहनता से जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...