घर में कर रहा था अफीम की खेती, विजिलेंस ने 648 पौधों सहित किया गिरफ्तार

--Advertisement--

विजिलेंस ने टीम गठित कर चमलोग गांव में दबिश दी और बताए गए स्थान पर अफीम की खेती मिलने की पुष्टि हुई।

बिलासपुर, 21 अप्रैल – सुभाष चंदेल

जनपद की देवली पंचायत में खेत में लगे 648 अफीम के पौधे पकड़ने में विजिलेंस की टीम ने सफलता हासिल की हैl  जानकारी के अनुसार विजिलेंस की टीम को अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती की जानकारी मिली थी। जिस पर विजिलेंस ने टीम गठित कर चमलोग गांव में दबिश दी और बताए गए स्थान पर अफीम की खेती मिलने की पुष्टि हुई।

यह अफीम के पौधे वीरेंद्र कुमार की जमीन से मिले है। मामले की छानबीन के लिए क्षेत्र के पटवारी को भी मौके पर बुलाया गया और जमीन की निशानदेही करवाई गईl

आरोपित से विजिलेंस की टीम पूछताछ कर रही है पूछताछ के दौरान कई और साक्ष्य भी सामने आने की संभावना है l विजिलेंस की टीम यह भी जांच कर रही है कि उक्त आरोपी यह खेती कब से कर रहा था और इसका उद्देश्य क्या था।

आपको बता दें कि बिलासपुर जिला में पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में अफीम की खेती करते किसी व्यक्ति को पकड़ा गया है। हालांकि इससे पहले भी इस तरह के मामले संज्ञान में आ चुके हैं l लेकिन इतनी बड़ी मात्रा में अफीम के पौधे मिलने से विजिलेंस विभाग पूरी तरह से सतर्क हो गया है l

इस संदर्भ में बिलासपुर में तैनात विजिलेंस के एएसपी योगेश रोल्टा ने पुष्टि करते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर खेत में लगे अफीम के 648 पौधे पकड़े हैं l

सैक्शन 18 एनडीपीएस एक्ट के तहत विजिलेंस टीम ने थाना बिलासपुर में मामला दर्ज किया है l उन्होंने बताया कि इस मामले से जुड़े एक स्थानीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही हैl

 

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...