लुधियाना में ब्लास्ट के बाद हिमाचल की सीमाएं सील

--Advertisement--

Image

पांवटा साहिब- व्यूरो रिपोर्ट

पंजाब के लुधियाना में एक कोर्ट में ब्लास्ट के बाद हिमाचल की सीमाओं को सील कर दिया गया। सीमा नाकों पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसी श्रृंखला में वीरवार को डीएसपी बीर बहादुर ने सीमा नाकों का निरीक्षण किया।

बता दें कि लंबे समय से जिला सिरमौर पंजाब के दहशतगर्दों के छिपने की पसंदीदा जगह रहा है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बेअंत सिंह की हत्या के बाद भी आतंकवादियों ने सिरमौर में पनाह ली थी। इसे ध्यान में रखते हुए प्रदेश की सीमाओं पर अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते सीमाओं पर चौकसी रही। आने-जाने वाली गाड़ियों को जांच के दौर से गुजरना पड़ा। हालांकि इससे पर्यटकों को भी थोड़ी बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा।

इसी के तहत गोबिंद घाट, बहराल, सहित कालाअंब सीमा नाकों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सीमाओं पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को चौकन्ना रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस पर डीएसपी बीर बहादुर ने बताया कि सीमाओं पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...