पड़ोसी ने दिया धक्का, लैंटर से गिरकर महिला की मौत, आरोपी गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

काँगड़ा-राजीव जस्वाल

कांगड़ा थाना के अंतर्गत पड़ोसी द्वारा एक महिला को लैंटर से धक्का दिए जाने के बाद उसकी मौत हो गई। घायल अवस्था में टांडा पहुंची महिला ने मरने से पहले अपने बयान में पड़ोसी पर लैंटर से नीचे गिराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि वीरवार शाम को सूचना मिली कि बड़ी हलेड़ में शकुन्तला देवी (60) से उसके पड़ोसी वचित्र सिंह ने गाली-गलौच किया व लैंटर से धक्का देकर नीचे फैंक दिया। शकुन्तला देवी की बहू ने बताया कि उसकी सास के साथ आरोपी गाली-गलौच करने लगा और धमकी देने लगा कि आज तुझे देख लेता हूं जिसके बाद उसने धक्का-मुक्की शुरू कर दी।

जब वह अपनी सास को छुड़वाने के लिए गई तो आरोपी वचित्र सिंह ने सास को धक्का देकर लैंटर से नीचे गिरा दिया। दोनों परिवारों का मकान साथ-साथ है और एक-दूसरे के लैंटर तक आया जाया जा सकता है। लैंटर से नीचे गिरी सास को घायल अवस्था में उपचार के लिए डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद मेडिकल काॅलेज टांडा पहुंचाया गया जहां शकुन्तला देवी ने पुलिस को बयान दिया कि आरोपी ने उसे धक्का देकर लैंटर से नीचे गिराया है।

पुलिस ने इस मामले में पहले धारा 452, 323, 504 के तहत मामला दर्ज किया था। उपचार के दौरान देर शाम महिला की मौत हो गई जिसके बाद धारा 302 के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...