लाहडू-चुवाड़ी मार्ग पर गाडिय़ों के ओवरटेक को लेकर कार सवारों ने ली युवक की जान

--Advertisement--

चंबा के चुवाड़ी मे छिँज मेला देखकर गाड़ी ओवरटेक को लेकर बहस, छाती में चाकू घोंपकर युवक की हत्या कर दीं

चम्बा – अनिल संबियाल

चंबा में छिंज मेला देख लौट रहे युवकों के बीच गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर बहसबाजी इतनी आगे बढ़ गई कि एक युवक ने दूसरे की छाती में चाकू घोंप दिया।

हिमाचल प्रदेश के चंबा में छिंज मेला देख कर लौट रहे युवकों के बीच गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर बहसबाजी इतनी आगे बढ़ गई कि एक युवक ने दूसरे की छाती में चाकू घोंप दिया।

चाकू लगने से गंभीर रूप से जख्मी युवक ने अमृतसर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की पहचान 22 वर्षीय निखिल निवासी मैहला, नूरपुर (कांगड़ा) के रूप में हुई है।

पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर चार युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इनमें अंकु गांव कामण डाकघर गाहर, अतुल निवासी चुवाड़ी और विनय निवासी कामण शामिल हैं। इसके अलावा एक नाबालिग है। विशाल निवासी लाहड़ी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नूरपुर निवासी निखिल चार दोस्तों के साथ चुवाड़ी छिंज देखने आया था। रविवार शाम को लौटते समय पेट्रोल पंप के पास गाड़ी को ओवरटेक कर रहे युवकों के साथ उनकी बहस हो गई।

बहसबाजी इतनी आगे बढ़ गई कि बात मारपीट तक पहुंच गई। लोगों ने दोनों पक्षों में सुलह करवाकर उन्हें वहां से भेज दिया। चुवाड़ी-पठानकोट सड़क पर जतरून में दोनों पक्षों में फिर बहस हो गई।

देखते ही देखते बात हाथापाई पर पहुंच गई। इतने में एक युवक ने चाकू निकाल कर निखिल की छाती में घोंप दिया और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। आरोपी मौके से भाग निकले।

चाकू लगने से जख्मी निखिल को दोस्त नूरपुर अस्पताल ले गए। वहां से परिजन उसे अमृतसर ले गए, यहां अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

एसपी चंबा अभिषेक यादव के बोल 

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक चम्बा अभिषेक यादव ने बताया कि नूरपुर निवासी निखिल की हत्या के आरोप में चार युवकों को हिरासत में लिया गया है जबकि एक फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...