लंबागांव में 19 वर्षीय युवक ने फेसबुक पर लाइव होकर कर ली आत्‍महत्‍या

--Advertisement--

Image

उपमंडल जयसिंहपुर के लंबागांव में 19 वर्षीय युवक ने अपने घर के अंदर पंखे से फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक की पहचान ऋषभ कुमार पुत्र स्वर्गीय सुरिंदर कुमार गांव व डाकघर लंबागांव के रूप में हुई है।

व्यूरो, रिपोर्ट

उपमंडल जयसिंहपुर के लंबागांव में 19 वर्षीय युवक ने अपने घर के अंदर पंखे से फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक की पहचान ऋषभ कुमार पुत्र स्वर्गीय सुरिंदर कुमार गांव व डाकघर लंबागांव के रूप में हुई है। आत्महत्या के समय युवक के घर में कोई भी मौजूद नहीं था।

युवक की मां बद्दी में नौकरी करती है। युवक भी अपनी मां के साथ बद्दी में ही रहता था। पिछले कुछ महीनों से युवक बद्दी से लंबागांव अपने घर चला आया था और घर में अकेला ही रह रहा था। युवक आत्महत्या करने से पहले फेसबुक पर आत्महत्या के संबंध में लाइव था।

जब वह फेसबुक पर अपनी आत्महत्या के संबध में लाइव कर रहा था तो उसे उसकी मौसी के लड़के ने देख लिया और मैसेज करके उसे ऐसा न करने को कहा। लेकिन देखते ही देखते उसने आत्महत्या कर ली। मौसी के लड़के ने उसी वक्त अपनी दूसरी मौसी को जो लंबागांव से थोड़ी दूर कुटाहण में रहती है फोन पर इस संबंध में सूचना दी।

दूसरी मौसी ने इसकी सूचना मृतक युवक के चाचा व ताया को दी। जब मृतक के चाचा व ताया युवक के कमरे में देखने आए तो युवक ने कमरे की कुंडी अंदर से बंद की हुई थी। उन्होंने युवक के कमरे के बाहर से देखा तो वह पंखे से लटका हुआ था। स्‍वजनों ने कुंडी तोड़कर दरवाजा खोला तो वह बेसुध था। युवक को फंदे से नीचे उतारा। लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था। युवक के पिता ने भी पांच छह साल पहले आत्महत्या कर ली थी।

युवक ने आत्महत्या क्यो की, अभी तक इसका पता नहीं चला है। लंबागांव पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव स्वजनों को साैंप दिया है व मामला दर्ज कर अपनी जांच आरंभ कर दी है। मामले की पुष्टि लंबागांव पुलिस के एसएचओ केसर सिंह ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...