लंज पहुँचने पर कांग्रेस प्रत्याशी केवल सिंह पठानियां का युवा काँग्रेस द्वारा बाइक रैली निकाल कर किया स्वागत

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

लंज में पहुँचने पर कांग्रेस प्रत्याशी केवल सिंह पठानियां का लंज के युवा काँग्रेस द्वारा 40 बाइको की रैली निकाल कर किया स्वागत।

लंज पहुँचने पर कांग्रेस प्रत्याशी केवल सिंह पठानियां ने पलोथर, उपला लंज, फेरा, लंज खास, मार्केट शाप, काहलिया, धीमान बस्ती, पाजला हाउस, कोड़ियाँ, मनी राम हाउस, मंसद गाँव, अंबी,संध गाँव, हार गाँव, जुगाल, डडोली, बासिल खत्री, छल्ला, ठेहड़ चलाई, डोडला में बैठकें करके जनता से मांगा समर्थन।

चंगर क्षेत्र के बरिष्ठ कांग्रेस नेता कैप्टन बरयाम सिंह, गन्धर्व सिंह, करनैल सिंह चौहान ने भी आज अपना आशीर्वाद दे कर कांग्रेस प्रत्याशी केवल सिंह पठानिया के लिए प्रचार किया।

फेरा गाँव मे कांग्रेस पार्टी में विश्वास जता कर 40 परिवारों ने भाजपा को छोड़ कर कांग्रेस का हाथ थामा। कांग्रेस प्रत्याशी केवल सिंह पठानियां ने 40 परिवारों के सदस्यों को हार पहना कर कांग्रेस परिवार में शामिल किया और कांग्रेस पार्टी में विश्वास जता कर 40 परिवारों ने कांग्रेस प्रत्याशी केवल सिंह पठानियां को समर्थन दिया।

पठानियां ने कहा कि मुझे बिधायक बना कर शिमला भेजे आपकी हर मांग को पूरी करने की कोशिश की जाएगी।
विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में सबसे पहले मूलभूत सुबिधाओं को सुचारू रूप से बहाल किया जाएगा। युवाओ को रोजगार के दरबाजे खोले जाएंगे हर बर्ग की मांग को पूरा किया जाएगा जो पिछले 15 से 20 सालो में बिधायक मंत्री नही कर पाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...