
शाहपुर- नितिश पठानियां
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर में 25 फरवरी को मोहाली की निजी कंपनी कैंपस साक्षात्कार के माध्यम से 30 आइटीआइ पास युवाओं को कंपनी रोल पर एक साल के लिए अनुबंध पर रखेगी।
वाइब्राकास्टिक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी द्वारा आयोजित कैंपस साक्षात्कार में वे युवा भाग ले सकते हैं। जिनकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच है और जिन्होंने फिटर, मशीनिस्ट, प्लास्टिक प्रोसेसिग आपरेटर और आटोमोबाइल व्यवसायों में आईटीआई कोर्स पास कर रखा हो।
आइटीआइ के प्रधानाचार्य इंजीनियर संजीव सहोत्रा ने बताया कि साक्षात्कार में केवल लड़के भाग ले सकते हैं। चयनित युवाओं को 11850 रुपये वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा 1000 रुपये अटेंडेंस अलाउंस, सब्सिडी के आधार पर कैंटीन की सुविधा उपलब्ध है। मल्टी मशीन अलाउंस, दिवाली गिफ्ट एवं बोनस ओवरटाइम, छुट्टियां और यूनिफार्म, जूते एवं अन्य सभी सुविधाएं मिलेंगी।
कंपनी के एचआर विभाग के मैनेजर नासिर खरी ने बताया कि यह एक जर्मन बेस्ड नान वेरिएशन्ज ऑटो पार्ट्स मैन्युफेक्चरिग कंपनी है। अभ्यर्थियों की पहले लिखित परीक्षा होगी और फिर उत्तीर्ण युवाओं का व्यक्तिगत परिचय लिया जाएगा।
आइटीआइ के ट्रेनिग एंड प्लेसमेंट आफिसर मुकेश कौशल ने बताया कि युवा रिज्यूम, आधार कार्ड, बोनाफाइड हिमाचली प्रमाणपत्र, शिक्षा और तकनीकी शिक्षा से संबंधित समस्त प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आएं।
